GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.72K subscribers
2.33K photos
7 videos
457 files
2.86K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद अगले संसद सत्र तक नियोजित न्यायपालिका सुधार को स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है।




श्री नेतन्याहू ने योजना के खिलाफ दो दिनों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद यह घोषणा की।




राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित अपने संबोधन में, इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विवादास्पद सुधार पर फैसले के लिए खुद को और अपने राजनीतिक विरोधियों को समय देना चाहते हैं।




इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह स्पष्ट, गंभीर और जिम्मेदार चर्चा का समय है जिससे अवश्य ही आक्रोश कम होगा।




श्री नेतन्‍याहू के बयान के तुरंत बाद देश के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन के प्रमुख ने कहा कि वह हड़ताल तुरंत वापस लेंगे।
[PDF] Assam Bhaibhav GK Questions And Answers In Hindi - GyAAnigk



1.. रतन टाटा जी को सर्वप्रथम असम बैभव पुरस्कार से क्यों सम्मानित किया गया था?



2.. असम बैभव पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति कौन हैं?



3.. असम बैभव की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?




4.. असम बैभव की शुरुआत किस दिवस के मौके पर की गई थी?



5.. असम बैभव की शुरुआत कब हुई थी?



असम बैभव के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇🏻


ठीक यहां पर 👇🏻👇🏻


https://www.gyaanigk.in/2023/03/Assam-Bhaibhav-GK-Winners-List-In-Hindi-Pdf.html
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «[PDF] Assam Bhaibhav GK Questions And Answers In Hindi - GyAAnigk 1.. रतन टाटा जी को सर्वप्रथम असम बैभव पुरस्कार से क्यों सम्मानित किया गया था? 2.. असम बैभव पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति कौन हैं? 3.. असम बैभव की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? …»
जर्मनी के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तीसरी पीढी के लेपर्ड-2 टैंकों की पहली खेप यूक्रेन को भेजी गई है।




यूक्रेन को 18 अत्‍याधुनिक मुख्‍य युद्धक टैंक सौंपे गए हैं। जर्मनी के रक्षामंत्री बोरिस पिस्‍टोरियस ने कहा कि यह टैंक युद्ध के मोर्चे पर निर्णायक भूमिका निभायेंगे।




इस बीच यूक्रेन की स्‍थानीय मीडिया ने खबर दी है कि ब्रिटेन से भी चैलेंजर-2 टैंक यूक्रेन पहुंच गए हैं। यू्क्रेन पिछले काफी समय से अत्‍याधुनिक हथियारों की मांग कर रहा है।
नितिन गडकरी के अनुसार, भारत के संघीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, देश के हाइवे बुनियादी ढांचे को 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के स्तर तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।




उन्होंने बताया कि सरकार इस लक्ष्य को निश्चित समय सीमा के भीतर लाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है, जिसमें हरी एक्सप्रेसवे और रेल ओवर ब्रिज के विकास शामिल हैं।




इन पहलों का उद्देश्य यह है कि भारत की हाइवे ढांचा निर्धारित समय सीमा तक अमेरिका के मानकों के साथ मेल खाए।
शिक्षा मंत्रालय ने अपने मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया-पीएम श्री के लिए देश भर के लगभग 9 हजार विद्यालयों की सूची जारी की है।



मंत्रालय ने बताया कि इन संस्थानों का चयन केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित लगभग दो लाख 50 हजार सरकारी विद्यालयों से किया है।




मंत्रालय ने कहा है कि इस चयन प्रक्रिया में पाठ्यक्रम, दाखिला प्रक्रिया और अवसंरचना, मानव संसाधन तथा लैंगिक समानता सहित कुल छह मानदंड़ों का मूल्यांकन किया गया है।
NGT ने रामसर स्थलों की सुरक्षा में विफल रहने पर किस राज्य सरकार पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
Anonymous Quiz
17%
कर्नाटक
32%
मणिपुर
34%
केरल
17%
छत्तीसगढ़
0%
राजस्थान
भारत और किस देश के बीच अरब सागर में संयुक्त अभ्यास “कोकण” आयोजित किया गया था?
Anonymous Quiz
35%
Australia
20%
Japan
28%
Russia
17%
Britain
0%
Qatar
किस राज्य सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन नीति जारी की गई है?
Anonymous Quiz
28%
तमिलनाडु
19%
तेलंगाना
28%
गुजरात
14%
झारखंड
11%
पश्चिम बंगाल
हाल ही में आई UNESCO की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की कितने प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है?
Anonymous Quiz
7%
16%
44%
26%
27%
36%
16%
46%
5%
56%
महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन किस टीम ने जीत लिया है?
Anonymous Quiz
12%
Royal Challengers Bangalore
10%
Gujarat Giants
13%
Delhi Capitals
65%
Mumbai Indians
0%
UP Warriorz
नीतू घणघस और स्वीटी बूरा ने विश्व महिला मुक्केबाज़ी में कौन-सा पदक जीता है?
Anonymous Quiz
69%
Gold 🥇 Medal
16%
Silver 🥈 Medal
13%
Bronze 🥉 Medal
2%
None Of The Above
29 March 2023 Daily Current Affairs‌ In Hindi Pdf (Additional Information In It)


हाल ही में आई जानकारी के अनुसार किन शहरों में आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे?



BCCI ने 2022-23 सीज़न के लिए कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A+ में किस खिलाड़ी को शामिल किया है?




RBI द्वारा हाल ही में करूर वैश्य बैंक पर कितने रुपए का जुर्माना लगाया है?



किस देश ने यूक्रेन को तीसरी पीढ़ी के लेपर्ड-2 टैंकों की पहली खेप भेजी है?

29 मार्च 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्नों के उत्तर देखने या सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो या लिंक पर क्लिक करें 👇🏻👇🏻

ठीक यहां पर 👇🏻👇🏻


https://youtu.be/N9NikXLkRo4
https://youtu.be/N9NikXLkRo4
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «29 March 2023 Daily Current Affairs‌ In Hindi Pdf (Additional Information In It) हाल ही में आई जानकारी के अनुसार किन शहरों में आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे? BCCI ने 2022-23 सीज़न के लिए कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A+ में किस खिलाड़ी को शामिल किया है? …»
GyAAnigk: The Knowledge Hub
29 March 2023 Daily Current Affairs‌ In Hindi Pdf (Additional Information In It) हाल ही में आई जानकारी के अनुसार किन शहरों में आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे? BCCI ने 2022-23 सीज़न के लिए कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A+ में किस खिलाड़ी को शामिल किया है? …
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 29 - March (03) - 2023
Day :- Wednesday - बुधवार
DCA Dose :- 827__



प्रश्न 1:- RBI द्वारा हाल ही में करूर वैश्य बैंक पर कितने रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- 30 लाख रुपए का।



प्रश्न 2:- BCCI ने 2022-23 सीज़न के लिए कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A+ में किस खिलाड़ी को शामिल किया है?
उत्तर :- रविन्द्र जडेजा को।



प्रश्न 3:- केंद्र ने किन 3 उत्तर-पूर्वी राज्यों से AFSPA के तहत अशांत क्षेत्रों को कम किया है?
उत्तर :- नागालैंड, असम और मणिपुर से।



प्रश्न 4:- सिलिकॉन वैली बैंक के ‘सभी जमा और ऋण का’, किस बैंक ने अधिग्रहण किया है?
उत्तर :- फर्स्ट-सिटिज़न्स बैंक ने।



प्रश्न 5:- किस देश ने यूक्रेन को तीसरी पीढ़ी के लेपर्ड-2 टैंकों की पहली खेप भेजी है?
उत्तर :- जर्मनी ने।



प्रश्न 6:- किस केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर डीजीक्लेम नामक एक नया मंच पेश किया है?
उत्तर :- नरेंद्र सिंह तोमर जी ने।



प्रश्न 7:- किन्होंने बासेल में स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन युगल का खिताब जीता है?
उत्तर :- सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने।



प्रश्न 8:- हाल ही में आई जानकारी के अनुसार किन शहरों में आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे?
उत्तर :- पुरी, द्वारका, श्रृंगेरी, बद्रीनाथ और गुवाहाटी में।



प्रश्न 9:- NIUA ने किस शहर में पहले अर्बन क्लाइमेट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है?
उत्तर :- नई दिल्ली में।



प्रश्न 10:- व्‍यापार और निवेश कार्य समूह की जी-20 बैठक किस शहर में आयोजित की जा रही है?
उत्तर :- मुंबई में।



प्रश्न 11:- किस राज्य के कुद्दालोर तट पर मोरे ईल की नई प्रजाति की खोज की गई है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य के।



प्रश्न 12:- किस देश ने National Hydro Power Corporation Limited (NHPC) को सेती नदी जल विद्युत परियोजना का अध्ययन करने की अनुमति दी है?
उत्तर :- नेपाल देश ने।



प्रश्न 13:- IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने किसे अपना नया कप्तान नियुक्त किया है?
उत्तर :- नितीश राणा को।



प्रश्न 14:- न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के नए प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर :- डिल्मा रूसेफ को।



प्रश्न 15:- केंद्र ने देशभर में 7 हजार से अधिक "Public Electronic Vehicle Charging Stations" की स्थापना के लिए 800 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 800 करोड़ रुपये की।



Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2023/03/daily-current-affairs-in-hindi-march.html#29
कोयला मंत्रालय आज नई दिल्ली में कुल 106 कोयला ब्लॉक की नीलामी के सातवें दौर की प्रक्रिया शुरू करेगा। कोयला खदानों का चयन निवेशकों की मांग के आधार पर किया गया है।




मंत्रालय ने कहा है कि सरकार कोयले के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के प्रति वचनवद्ध है, ताकि आर्थिक वृद्धि और राष्ट्र का विकास हो सके।



कोयला मंत्रालय ने तीन वर्ष से कम समय में 87 खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की थी। इनसे लगभग 33 हजार 200 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है और इससे लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।




आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से सबसे पहली वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी का जून 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभारंभ किया था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का कुल निर्यात 7 सौ 50 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है।




उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक निर्यात है तथा यह उपलब्धि आजादी के 75वें साल में उपलब्धि हासिल हुई है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।



उन्होंने एसोचैम के वार्षिक सत्र को आज नई दिल्ली में संबोधित करते हुए बताया कि व्यापार और सेवा दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।




श्री गोयल ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता ने भारत को वैश्विक तौर पर एक अनोखा अवसर दिया है जिसका फायदा भारत के कारोबार को दर्शाने के लिए उद्योग और व्यापार जगत को उठाना चाहिए।
पाकिस्तान के कानून मंत्री आज़म नजी़र तारड ने कल नेशनल असेंबली में सुप्रीम कोर्ट विधेयक पेश किया। इसका उद्देश्य पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वतः नोटिस लेने की विवेकाधीन शक्तियों को सीमित करना है।




सदन ने प्रस्तावित विधेयक को कानून और न्याय से संबंधित स्थायी समिति को विचार और स्‍वीकृति के लिए भेज दिया है। इस विधेयक को संघीय मंत्रिमंडल ने पहले ही स्वीकृति दे दी है।




सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों सैयद मंसूर अली शाह और जमाल खान मंडोखाली ने इससे पहले मुख्य न्यायाधीश के अधिकार पर पुनर्विचार करने की अपील की थी।




पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि इस विधेयक का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट पर दवाब डालना है।




इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में अपने भाषण में विधेयक पर दो न्यायाधीशों की असहमति को आशा की किरण बताया था।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय अपनी स्थापना का 69वां वर्ष मनाने के लिए पहली बार आज से स्प्रिंग फियेस्टा 2023 आयोजित कर रहा है।




केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि हस्तशिल्प, चीनी मिट्टी के सामान, देशी कला और फैशन से संबंधित साम्रग्री के प्रदर्शन और बिक्री के लिए 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। खाद्य स्टॉल भी संग्रहालय परिसर में उपलब्ध होंगे।




राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय का शिक्षा और अनुसंधान विभाग दर्शकों को परस्पर संवादात्मक अनुभव देने से संबंधित विचारों और परियोजनाओं पर निरंतर काम कर रहा है।



इन गतिविधियों का उद्धेश्य दर्शकों को संग्रहालय से ज़्यादा जोड़ना है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने आज कहा कि हर स्वरूप में आतंकवाद और इसका वित्त पोषण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती है।




उन्होंने कहा कि आतंकवाद आतंकवाद की कोई भी गतिविधि, चाहे इसके लिए कितना भी उकसावा क्‍यों न हो, सही नहीं ठहराई जा सकती।




श्री डोभाल ने नई दिल्ली में भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।



श्री डोभाल ने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के अंतर्गत और इसके ढांचे में चाबहार बंदरगाह को शामिल किए जाने के लिए अपने दायित्व को पूरा करने के प्रति वचनबद्ध है।




उन्होंने कहा कि भारत जून 2017 में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ का सदस्य बना था, लेकिन इसके एससीओ से संबंध कई शताब्दियों  पहले के हैं।




श्री डोभाल ने कहा कि एससीओ साझाा चिंता के मुद्दों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।




बैठक में मध्य एशिया देशों के उच्च स्तर के प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। शंघाई सहयोग संगठन में, चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजेकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं।