GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.75K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.8K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
वर्ष 2020 का 30 वां बिहारी पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक, तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य को दिया जाएगा। के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने नई दिल्ली में यह घोषणा की। ये पुस्तक 2016 में प्रकाशित हुई थी।

बिहारी पुरस्कार के बारे में:

बिहारी पुरस्कार में दो लाख 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है।

प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर, यह पुरस्कार हर साल राजस्थानी लेखक द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी या राजस्थानी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (07 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

👉🏻सक्रिय मामले: 1,84,523
👉🏻अस्पताल से छुट्टी: 1,08,68,520
👉🏻मृत्यु के मामले: 1,57,756

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
COVID-19 Updates as on 07 March 2021 at 8 AM

👉🏻Active Cases: 1,84,523
👉🏻Discharged cases: 1,08,68,520
👉🏻Death cases: 1,57,756

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
अमेरिकन संस्था ‘फ्रीडम हाउस’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में लोगों की आजादी पहले से कुछ कम हुई है.

रिपोर्ट में लिखा है कि भारत एक ‘स्वतंत्र’ देश से ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ देश में बदल गया है. दरअसल इस रिपोर्ट में ‘पॉलिटिकल फ्रीडम’ और ‘मानवाधिकार’ को लेकर तमाम देशों में रिसर्च की गई थी.

रिपोर्ट में साफ लिखा है कि साल 2014 में भारत में सत्तापरिवर्तन के बाद नागरिकों की स्वतंत्रता में गिरावट आई.


भारत की स्थिति में बदलाव, वैश्विक बदलाव का ही हिस्सा- रिपोर्ट



‘डेमोक्रेसी अंडर सीज ’शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की स्थिति में जो बदलाव आया है, वह वैश्विक बदलाव का ही एक हिस्सा है.

इस रिपोर्ट में भारत को 100 में से 67 नंबर दिए गए हैं. जबकि पिछले साल भारत को 100 में से 71 नंबर दिए गए थे.


सरकार ने आलोचकों पर कसा शिकंजा- रिपोर्ट


रिपोर्ट में भारत के नंबर कम करने के पीछे की वजह सरकार और उसके सहयोगी दलों की ओर से आलोचकों पर शिकंजा कसना बताया गया है.

नागरिक स्वतंत्रता की रेटिंग में सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को पिछले साल के 60 में से 37 नबंर के मुकाबले इस साल 60 में से 33 नंबर दिए गए हैं.

जबकि भारत में राजनीतिक अधिकारों पर दोनों सालों का स्कोर 40 में से 34 ही रहा.


रिपोर्ट में प्रवासी मजदूरों के पलायन का भी जिक्र


इस रिपोर्ट में पिछले साल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन का भी जिक्र किया गया है.

रिपोर्ट में लिखा है कि सरकार की तरफ से पिछले साल लागू किया गया लॉकडाउन खतरनाक था.

इस दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को पलायन का सामना करना पड़ा.


195 देशों और 15 प्रदेशों पर हुई रिसर्च


बता दें कि ‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड’ राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता पर एक वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट है.

इस रिपोर्ट में एक जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक 25 बिंदुओं को लेकर 195 देशों और 15 प्रदेशों पर रिसर्च की गई.

बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट में शामिल 195 देशों में से सिर्फ दो को ही सकारात्मक रेटिंग दी गई.
राजस्थान_राज्य_का_600+_सामान्य_ज्ञान_के_प्रश्न.pdf
958.3 KB
राजस्थान राज्य का 600+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न.pdf
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 08/03/2021
Day :- Monday
DCA Dose :- 77__

प्रश्न 1:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2021 को "शिक्षा के वर्ष" के रूप में घोषित किया है?
उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार ने।

प्रश्न 2:- हाल ही में विश्व बैंक ने सौर रूफ टॉप परियोजनाओं के लिए कितने मिलियन डॉलर की गारंटी योजना बनाई है?
उत्तर :- 100 मिलियन डॉलर।

प्रश्न 3:- हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार आई पी एल 2021 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
उत्तर :- भारत में।

प्रश्न 4:- हाल ही में आर्सेलर मित्तल निप्पोन इंडिया ने किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार के साथ।

प्रश्न 5:- हाल ही में Asia Pacific Rural and Agricultural Credit Association के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- जी आर चिंताला जी।

प्रश्न 6:- हाल ही में ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस जिले में भारत के पहले वर्ल्ड स्किल सेंटर का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- भुवनेश्वर जिले में।

प्रश्न 7:- हाल ही में किस राज्य में उदयपुर विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- त्रिपुरा में।

प्रश्न 8:- हाल ही में रेलमंत्री ने कब तक संपूर्ण रेल नेटवर्क के विद्युतीकरण करने की घोषणा की है?
उत्तर :- 2023 तक।

प्रश्न 9:- हाल ही में UN Food Waste Index Report 2021 को किस संस्था ने जारी किया है?
उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने।

प्रश्न 10:- हाल ही में भारत का पहला Elevated urban express way कौन सा बनाया जा रहा है?
उत्तर :- द्वारिका एक्सप्रेस वे।

प्रश्न 11:- हाल ही में किस देश की सबसे बड़ी वार्षिक राजनीतिक बैठक "टू सेशंस" या लेंगहचयी शुरू हुई है?
उत्तर :- चीन।

प्रश्न 12:- हाल ही में Army Institute of Technology द्वारा Life time achievement award से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- डॉ श्री रमन गंगाखेडकर जी को।

#GyAAnigk
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 08/03/2021 Day :- Monday DCA Dose :- 77__ प्रश्न 1:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2021 को "शिक्षा के वर्ष" के रूप में घोषित किया है? उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार ने। प्रश्न 2:- हाल ही में विश्व बैंक…»
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला 👩‍🦳👩‍🦳👩‍🦳 दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
International women's day को मनाने के पीछे ये है उद्देश्य

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य हैं। इसमें सबसे पहला उद्देश्य ये है कि महिलाओं और पुरुषों में समानता बनाने के लिए जागरूकता लाना है।

वहीं, हमारे कानून और समाज में महिलाओं के लिए कई अधिकार भी बने हैं, लेकिन कई महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं।

महज महिलाओं की सुरक्षा या उन्हें समाज में उनका हक दिलाने के लिए महज कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, इसलिए महिलाओं को इनके प्रति जागरूक भी करना है।


इसके अलावा महिलाएं आज भी शिक्षा को लेकर जागरूक नहीं हैं।

आज भी कई लड़कियों को स्कूल तक नहीं भेजा जाता, लेकिन ये इनका कानून हक है। वहीं, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महिलाएं काफी पिछड़ी हुई हैं।

यही नहीं, महिलाओं से जुड़े आए दिन हिंसाओं के मामले सामने आते हैं, जो बेहद डराते हैं।

वहीं, महिलाओं को पदोन्नति में बाधाओं का सामना तक करना पड़ता है।
इसके अलावा भी महिलाओं को कई चीजों में असामनता झेलनी पड़ती है।
COVID-19 Updates as on 08 March 2021 at 8 AM

👉🏻Active Cases: 1,88,747
👉🏻Discharged cases: 1,08,82,798
👉🏻Death cases: 1,57,853

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (08 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

👉🏻सक्रिय मामले: 1,88,747
👉🏻अस्पताल से छुट्टी: 1,08,82,798
👉🏻मृत्यु के मामले: 1,57,853

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
विश्व बैंक ने भारत के रूफटॉप सौर कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए $100 मिलियन की क्रेडिट गारंटी योजना शुरू करने की योजना बनाई है, जिसने पर्याप्त कर्षण प्राप्त नहीं किया है.

यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को रूफटॉप सौर इकाइयां स्थापित करने के लिए रियायती ऋण वित्तपोषण का लाभ उठाने की अनुमति देगी.



रूफटॉप सौर इकाइयों को अपनाने में तेजी लाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और MSME मंत्रालय के साथ-साथ विश्व बैंक की योजना MSME को लगभग 1 बिलियन डॉलर के ऋण का उपयोग करने में मदद करेगी.

यह व्यवस्था उन फर्मों के लिए फायदेमंद होगी, जो covid-19 महामारी द्वारा बढ़ते उनके वित्तीय संकट के साथ अक्सर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के उधार मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं.
बिहारी पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
Anonymous Quiz
13%
1996
34%
1991
30%
1890
17%
1986
6%
2000
दोस्तों कल हम अपने साइट में बिहारी पुरस्कार से जुड़े सभी जानकारी लेकर हाजिर हो जाएंगे।

बिहारी पुरस्कार किसे दिया जाता है?
बिहारी पुरस्कार क्यों दिया जाता है?
बिहारी पुरस्कार किस राज्य के रचनाकारों को दिया जाता है?

अगर आप इन सवालों से अवगत नहीं है तो कल बिहारी पुरस्कार के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। और सभी बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची भी प्रदान की जाएगी।
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची 1991 से लेकर अब तक Pdf https://www.gyaanigk.in/2021/03/bihari-award-winners-ki-suchi-pdf.html»
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 09/03/2021
Day :- Tuesday
DCA Dose :- 78__

प्रश्न 1:- हाल ही में भारत का सबसे बड़ा Kidney Dialysis Hospital कहां खुला है?
उत्तर :- दिल्ली में।

प्रश्न 2:- हाल ही में Delhi Medical Association (DMA) ने किसे कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा और अनुकरणीय कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया है?
उत्तर :- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन जी को।

प्रश्न 3:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1 लाख महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है?
उत्तर :- बिहार राज्य सरकार ने।

प्रश्न 4:- हाल ही में भारत का पहला वन चिकित्सा केंद्र किस राज्य में खुला है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य में।

प्रश्न 5:- हाल ही में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट कितने किलो भार वर्ग में विश्व के नंबर वन पहलवान बन गई हैं?
उत्तर :- 65 किलो वर्ग में।

प्रश्न 6:- हाल ही में 14वें UN (United Nation) Crime Congress का आयोजन कहां किया गया है?
उत्तर :- क्योटो में।

प्रश्न 7:- हाल ही में पीवी सिंधु ने BWF (Badminton World Federation) Swiss Open में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर :- रजत पदक या silver medal।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस देश ने सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- Switzerland ने।

प्रश्न 9:- हाल ही में दो दिवसीय गुड़ महोत्सव या जौगिरी महोत्सव का आयोजन कहां किया गया है?
उत्तर :- लखनऊ में।

प्रश्न 10:- हाल ही में किस मंत्रालय ने सिल्क सेक्टर में कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने।

प्रश्न 11:- हाल ही में CPCB (Central Pollution Control Board) के द्वारा जारी देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य।

प्रश्न 12:- हाल ही में लक्ष्मीनारायण जी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है वह कौन थे?
उत्तर :- प्रसिद्ध कवि।

प्रश्न 13:- एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान कौन हैं?
उत्तर :- विनेश फोगाट।


#GyAAnigk
इटली में खेली जा रही मैटियो पेलिकोन रैंकिंग श्रृंखला में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

इसके साथ ही वह इस वर्ग में दुनिया की नंबर-1 पहलवान बन गई हैं। पिछले 10 दिन में यह उनका दूसरा स्वर्ण पदक है।

इससे पहले उन्होंने यूक्रेन में भी स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के अलावा 57 किलोभार वर्ग में सरिता मोर ने रजत पदक जीता।
COVID-19 Updates as on 09 March 2021 at 8 AM

Active Cases: 1,87,462
Discharged cases: 1,08,99,394
Death cases: 1,57,930

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *