GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.71K subscribers
2.33K photos
7 videos
457 files
2.87K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
संसदीय आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किसने किया है?
Anonymous Quiz
31%
नरेंद्र मोदी
18%
वेंकैया नायडू
18%
रामनाथ कोविंद
4%
पीयूष गोयल
28%
ओम बिरला
किस राज्य सरकार ने श्रीलंकाई शरणार्थियों के लिए 317 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है?
Anonymous Quiz
44%
तमिलनाडु
11%
तेलंगाना
19%
आंध्र प्रदेश
11%
नागालैंड
15%
पश्चिम बंगाल
किस राज्य सरकार ने अवनि लेखरा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
Anonymous Quiz
18%
पंजाब
18%
उत्तर प्रदेश
17%
मध्य प्रदेश
11%
महाराष्ट्र
36%
राजस्थान
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक 67.44 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

❇️ अब तक देश में 52.65 करोड़ कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

❇️ अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 65 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज उपलब्ध कराए गए हैं।

❇️ #CORBEVAX को 5 से 18 वर्ष की आयु में दूसरे और तीसरे बाल चिकित्सा परीक्षण के लिए डीसीजीआई का अनुमोदन प्राप्त हुआ।

❇️ गृह मंत्रालय ने भारत में विदेशी नागरिकों के ठहरने की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई।

❇️ महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव मंडलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है ताकि त्योहार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके।
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 4/ September (09) /2021
Day :- Saturday/ शनिवार
DCA Dose :- 257__


प्रश्न 1:- किसने 100 से अधिक “स्काईस्ट्राइकर” ड्रोन के लिए समझौता किया है?
उत्तर :- भारतीय सेना ने।

प्रश्न 2:- आरबीआई ने किस बैंक पर ₹25 लाख का जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- एक्सिस बैंक पर।

प्रश्न 3:- किस मंत्रालय ने डीजल को LNG से बदलने के लिए पायलट परियोजना की शुरुआत की है?
उत्तर :- कोयला मंत्रालय ने।

प्रश्न 4:- किस IIT ने विश्व का पहला Plant Based Smart Air Purifier विकसित किया है?
उत्तर :- आईआईटी रोपड़ ने।

प्रश्न 5:- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिक लोगों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंच बढ़ाने के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- गूगल के साथ।

प्रश्न 6:- RBI ने नई Umbrella Unit License के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा के लिए कितने सदस्यीय समिति का गठन किया है?
उत्तर :- पांच सदस्यीय।

प्रश्न 7:- भविष्य में मंगल मिशनों पर निगरानी कार्य के उद्देश्य से किस देश ने छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है?
उत्तर :- पड़ोसी देश चीन ने।

प्रश्न 8:- हाल ही में जारी THE World University Ranking में कौन सा यूनिवर्सिटी शीर्ष पर रहा है?
उत्तर :- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी।

प्रश्न 9:- कौन सा भारतीय खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 23,000 रन पूरे करने वाला बल्लेबाज़ बन गया है?
उत्तर :- विराट कोहली।

प्रश्न 10:- न्यू डेवलपमेंट बैंक ने बांग्लादेश, उरुग्वे और किस देश को नए सदस्यों के रूप में जोड़ा है?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात।

प्रश्न 11:- किस राज्य सरकार ने PPP के आधार पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने।

प्रश्न 12:- ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और किस देश के केंद्रीय बैंकों ने Central Bank Digital Currency योजना की शुरुआत की है?
उत्तर :- सिंगापुर।

प्रश्न 13:- किस देश ने खाद्य आपातकाल को विदेशी मुद्रा संकट घोषित किया है?
उत्तर :- पड़ोसी देश श्रीलंका ने।

प्रश्न 14:- CBDT के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- जेबी महापात्रा जी को।

प्रश्न 15:- भारतीय नौसेना ने स्वदेश में ही विकसित नौसेना ड्रोन रोधी प्रणाली की आपूर्ति के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड।


Written & Published By :-
https://www.gyaanigk.in
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 4/ September (09) /2021 Day :- Saturday/ शनिवार DCA Dose :- 257__ प्रश्न 1:- किसने 100 से अधिक “स्काईस्ट्राइकर” ड्रोन के लिए समझौता किया है? उत्तर :- भारतीय सेना ने। प्रश्न 2:- आरबीआई ने किस बैंक पर ₹25 लाख…»
भारतीय सेना ने बेंगलुरु स्थित अल्फा डिज़ाइन से 100 करोड़ रुपये के 120 स्काईस्ट्राइकर ड्रोन खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 100 किलोमीटर से अधिक रेंज वाले इस ड्रोन की खरीदी इमरजेंसी खरीद शक्तियों के तहत हो रही है।



अल्फा डिजाइन के एक अधिकारी ने कहा बताया कि सौदे पर 31 अगस्त को हस्ताक्षर किए गए थे और अब हम अपनी अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं। कंपनी समझौते पर हस्ताक्षर करने के 12 महीनों के भीतर भारतीय सेना को प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगी।



अधिकारी ने कहा कि ड्रोन का निर्माण, संयोजन और परीक्षण बेंगलुरू में इजरायल के Elbit Systems and Alfa-Elsec Defense and Aerospace Systems की संयुक्त उद्यम सुविधा में किया जाएगा। बता दें कि 31 अगस्त सेवाओं की आपातकालीन खरीद शक्तियों की अंतिम तिथि थी।


यह होगी खासियत


कंपनी के अनुसार, ये ड्रोन एक प्रकार का मानव रहित हवाई वाहन है जो एक विस्फोटक वारहेड के साथ लक्ष्य को भेदने का काम कर सकता है।



'स्काईस्ट्राइकर' एक पूरी तरह से स्वायत्त घूमने वाला गोला है जो उच्च परिशुद्धता प्रदर्शन को सक्षम करते हुए, धड़ के अंदर स्थापित 5-10 किलोग्राम वारहेड के साथ ऑपरेटर-निर्दिष्ट लक्ष्यों का पता लगा सकता है, प्राप्त कर सकता है और उन पर प्रहार कर सकता है।





लंबी दूरी के लिए सबसे बेहतर



'स्काईस्ट्राइकर' लंबी दूरी की सटीक सामरिक हमलों में सक्षम है। लागत-प्रभावी घूमने वाला गोला-बारूद युद्धाभ्यास योग्य सैनिकों और विशेष बलों को प्रत्यक्ष-अग्नि हवाई-सटीक क्षमताओं के साथ प्रदान करता है, स्थितिजन्य जागरूकता और उत्तरजीविता को बढ़ाता है.



पहली बार रक्षा मंत्रालय ने दी आपात खरीदी के लिए धन


जून 2020 में चीनी पीएलए के साथ गलवान घाटी के टकराव के बाद, रक्षा मंत्रालय ने पहली बार सशस्त्र बलों को आपातकालीन पूंजी खरीद अधिकार दिए। इससे वह बिना किसी और मंजूरी के तत्काल आधार पर खरीद कर सकते थे। मंत्रालय ने इसके लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए।


इस साल जून में, मंत्रालय ने पूंजी अधिग्रहण के लिए सेवाओं की आपातकालीन शक्तियों को 31 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दिया।



इससे पहले, फरवरी 2019 में बालाकोट हवाई हमले और 2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तीन सेवाओं को समान दिया गया था। तब यह केवल राजस्व खरीद को कवर किया गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक पर केवाईसी नियमों के पालन में ढिलाई को लेकर कार्रवाई की है. रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर इसके लिए 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.



भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने एक्सिस बैंक लि. पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना नो योर कस्टमर (केवाईसी) के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है.



न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रिजर्व बैंक ने कहा कि फरवरी और मार्च 2020 के दौरान एक्सिस बैंक के एक ग्राहक के खाते की जांच की गई. जांच में यह पाया गया कि बैंक आरबीआई के केवाईसी को लेकर जारी निर्देश, 2016 में निहित प्रावधानों का अनुपालन करने में विफल रहा.


क्या कहा आरबीआई ने?


बयान के अनुसार बैंक संबंधित खाते के संबंध में उचित जांच-परख करने में विफल रहा. इससे बैंक यह सुनिश्चित नहीं कर सका कि ग्राहक के खाते में लेन-देन उसके कारोबार और जोखिम प्रोफाइल के अनुरूप हो.



आरबीआई ने इस संदर्भ में बैंक को नोटिस दिया. नोटिस के जवाब और मौखिक स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद जुर्माना लगाने का निर्णय किया गया.


क्या होता है केवाईसी?


KYC का फुलफॉर्म Know Your Customer होता है. इसका मतलब अपने ग्राहक के बारे में जानने के लिए ब्योरा या फॉर्म. केवाईसी एक ग्राहक के बारे में जानकारी देना वाला फॉर्म होता है.


इस फॉर्म में ग्राहक अपने बारे में सभी जरूरी जानकारियां भरता है. इस केवाईसी फॉर्म में ग्राहक को अपना नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना होता है.
माफ़ करना आज कुछ अपडेट नहीं दे सके।
किस बैंक ने डल झील पर एक तैरता हुआ एटीएम खोला है?
Anonymous Quiz
11%
IOB Bank
45%
SBI Bank
28%
HDFC Bank
13%
ICICI Bank
3%
Bank Of Baroda
किस राज्य सरकार ने 2030 तक 100% साक्षरता हासिल करने की घोषणा की है?
Anonymous Quiz
25%
अरूणाचल प्रदेश
16%
महाराष्ट्र
25%
असम
7%
त्रिपुरा
25%
नागालैंड
किस राज्य सरकार ने राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने की घोषणा की है?
Anonymous Quiz
26%
उत्तर प्रदेश
14%
राजस्थान
46%
असम
4%
बिहार
9%
छत्तीसगढ़
किस केंद्र शासित प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं के लिए "साथ योजना" की शुरुआत की है?
Anonymous Quiz
13%
दिल्ली
19%
चंडीगढ़
25%
लद्दाख
42%
जम्मू कश्मीर
0%
इनमें से कोई नहीं
किस राज्य सरकार ने मुफ्त पानी पाने के लिए "पानी बचाओ योजना" की शुरुआत की है?
Anonymous Quiz
36%
गोवा
32%
हरियाणा
15%
पंजाब
9%
महाराष्ट्र
7%
पश्चिम बंगाल
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «विश्व के प्रसिद्ध खेलों से संबंधित कप (ट्रॉफी) व स्थापना वर्ष PDF - GyAAnigk 👇🏻👇🏻 https://www.gyaanigk.in/2021/09/cups-and-trophies-related-to-sports-in-the-world-pdf.html»
* उपयोगी जानकारी *

❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज 68 करोड़ से अधिक। *

❇️ * पिछले 24 घंटों में 58 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई। *

❇️ * बायोलॉजिकल ई के 'कॉर्बेवैक्स' को दो क्लिनिकल परीक्षणों के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिली। *

❇️ * केंद्र ने 11 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ #COVID19 टीकाकरण की समीक्षा की। *

❇️ * राज्यों ने 18+ आयु वर्ग (पहली डोज) को अभी रोकने, 60+ आयु वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने और पात्र लोगों को डोज देने का अनुरोध किया। *

❇️ * राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 66.07 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई और 85 लाख से अधिक खुराक पाइपलाइन में हैं। *
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 5/ September (09) /2021
Day :- Sunday/ रविवार
DCA Dose :- 258__


प्रश्न 1:- किस अंतरिक्ष एजेंसी के मार्स रोवर ने पृथ्वी पर वापसी के लिए पहला चट्टान का नमूना एकत्र किया है?
उत्तर :- NASA।

प्रश्न 2:- Rashtriya Ispat Nigam Limited का CMD किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अतुल भट्ट जी को।

प्रश्न 3:- भारत की किस कंपनी ने प्रतिष्ठित “Association for Talent Development (ATD) 2021 Best Award” जीता है?
उत्तर :- Powergrid.

प्रश्न 4:- किस राज्य सरकार ने नया E-Receipt Model लॉन्च किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 5:- किस देश में व्हाट्सएप पर गोपनीयता उल्लंघन पर 225 मिलीयन यूरो का जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- आयरलैंड ने।

प्रश्न 6:- प्रतिष्ठित Dun & Bradstreet – Corporate Award 2021 से किस Electric Service Company को सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- SJVN.

प्रश्न 7:- भारत और किस देश ने “Air-launched Unmanned Aerial Vehicle" (ALUAV) के लिए एक परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर :- अमेरिका।

प्रश्न 8:- World Photographer of the Year 2021 का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर :- एलेजांद्रो प्रीतो।

प्रश्न 9:- किस मंत्री ने आयुष आपके द्वार अभियान की शुरुआत की है?
उत्तर :- आयुष राज्यमंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई जी ने।

प्रश्न 10:- किस देश में Prototype Miniature Helicopter विकसित किया है?
उत्तर :- चीन ने।

प्रश्न 11:- विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉल खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- क्रिस्टीयानो रोनाल्डो।

प्रश्न 12:- भारत के किस राज्य में अब तक के पहले Electric Vehicle Charging Station की आधारशिला रखी गई है?
उत्तर :-. मेघालय में।

प्रश्न 13:- प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वामी प्रभु पाद की जयंती पर कितने रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया है?
उत्तर :- ₹125।

प्रश्न 14:- Engineers India Limited की पहली महिला CMD के रूप में कौन नियुक्त हुई हैं?
उत्तर :- वर्तिका शुक्ला।

प्रश्न 15:- भारत में कौन सी इंडस्ट्री द्वारा इंटरनेशनल क्लाइमेट समिट (ICS) 2020-21 की मेजबानी की जाएगी?
उत्तर :- PHD Chamber of Commerce and Industry के द्वारा।


Written & Published By :-
https://www.gyaanigk.in
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के नवीनतम मार्स रोवर ने पृथ्वी पर वापसी के लिए पहला चट्टान का नमूना सफलतापूर्वक एकत्र किया है।


मुख्य बिंदु


इस चट्टान के नमूने को परसेवेरांस रोवर के चीफ इंजीनियर एडम स्टेल्ट्जनर (Adam Steltzner) ने परफेक्ट कोर सैंपल करार दिया था ।



पहले के प्रयास में, नमूने को उखड़ने के लिए परसेवेरांस ने अधिक नरम चट्टान में ड्रिल किया, लेकिन यह टाइटेनियम ट्यूब के अंदर नहीं मिला। फिर रोवर ने बेहतर सैंपलिंग स्पॉट के लिए आधा मील की दूरी तय की।


परसेवेरांस फरवरी 2021 में मंगल के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) पर पहुंचा था।


नासा ने परसेवेरांस द्वारा एकत्र किए गए नमूने प्राप्त करने के लिए और अधिक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की योजना बनाई है।


मार्स 2020 मिशन


मार्स 2020 मिशन जुलाई 2020 में लांच किया गया था। यह नासा के मंगल अन्वेषण कार्यक्रम का एक हिस्सा है। मार्स 2020 मिशन को एटलस वी लॉन्च वाहन (Atlas V Launch Vehicle) से लॉन्च किया गया था।

यह 2020 में मंगल ग्रह के लिए लॉन्च किए गए तीन मिशनों में से एक है। अन्य दो मंगल मिशन इस प्रकार थे:

तियानवेन-1 मिशन चीन द्वारा लांच किया गया था।
यूएई द्वारा ‘होप ऑर्बिटर’ को लांच किया
गया था।


इन्जेन्यूटी हेलीकाप्टर (Ingenuity Helicopter)



इन्जेन्यूटी दूसरे ग्रह में संचालित उड़ान का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है।


नासा इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर की मदद से परीक्षण उड़ानों का प्रदर्शन करेगा


इन्जेन्यूटी हेलीकाप्टर की मुख्य चुनौती यह है कि इसे -130 डिग्री फ़ारेनहाइट के कम तापमान में जीवित रहना होगा। इस तरह के कम तापमान इस क्राफ्ट पर बैटरियों को फ्रीज और क्रैक कर सकते हैं।


इस हेलीकॉप्टर का वजन 8 किलोग्राम है।
यह एक सौर ऊर्जा संचालित हेलीकाप्टर है।
हेलीकॉप्टर की पूर्ण गति 2,400
आरपीएम है।
सरकार ने अतुल भट्ट को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
भट्ट इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की सलाहकार कंपनी मेकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।




इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति ने मैकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट को आरआईएनएल का सीएमडी नियुक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।



उनकी नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर, 2024 या फिर या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तय की गई है।’’



इससे पहले 25 जून को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने आरआईएनएल के सीएमडी पद के लिए भट्ट के नाम की सिफारिश की थी।



आरआईएनएल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित एक विशेष इस्पात बनाने वाली कंपनी है। कंपनी बिना किसी निजी लौह अयस्क खदानों के राज्य में 73 लाख टन स्टील संयंत्र की मालिक है और उसका संचालन करती है।


सरकार पहले ही इस संयंत्र को रणनीतिक विनिवेश की केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की सूची में शामिल कर चुकी है।