GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.72K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.85K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी गूगल की सहायक जिगसॉ भारत में एक नई गलत सूचना विरोधी परियोजना शुरू कर रही है।




परियोजना का उद्देश्य उस भ्रामक जानकारी को रोकना है जिसे हिंसा को भड़काने और मौतों के लिए दोषी ठहराया गया है।




अन्य देशों की तरह, भारत में भी ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से,गलत सूचना पूरे भारत में तेजी से फैलती है जो राजनीतिक और धार्मिक तनाव पैदा करती है।



भारत सरकार ने बार-बार यूट्यूब, गूगल,मेटा (फेसबुक) और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया दिग्गजों से नकली समाचारों के प्रसार का मुकाबला करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है।




सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बार-बार “असाधारण शक्तियों” का उपयोग गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब चैनलों और हानिकारक गलत सूचना फैलाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कुछ ट्विटर और फेसबुक खातों को ब्लॉक करने के लिए किया है। गूगल की पहल “प्रीबंकिंग” वीडियो का उपयोग करेगी।



प्रीबंकिंग वीडियो व्यापक होने से पहले झूठे दावों का मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसका उपयोग यूट्यूब प्लेटफॉर्म और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर किया जाएगा।



एक जर्मन एनजीओ अल्फ्रेड लैंडेकर फाउंडेशन और परोपकारी निवेश फर्म ओमिड्या नेटवर्क इंडिया और कई छोटे क्षेत्रीय भागीदारोंके सहयोग से जिगसॉ ने तीन अलग-अलग भाषाओं में पांच वीडियो तैयार किए हैं। शुरुआत में वीडियो बंगाली, हिंदी और मराठी में होंगे।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय सोमवार को 25 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 197 स्‍थानों पर प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय प्रशिक्षु मेला का आयोजन कर रहा है।




मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि मेलों में भाग लेने के लिए कई स्‍थानीय व्‍यापारिक संस्‍थाओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि उद्यमिता प्रशिक्षण के माध्‍यम से क्षेत्रीय युवाओं को अपना भविष्‍य बनाने का अवसर मिल सके।




मेलों में विभिन्‍न क्षेत्रों की कई कंपनियां भाग ले रही हैं। ये कंपनियां स्‍थल पर ही प्रशिक्षुओं का चयन करेंगी।




जिन उम्‍मीदवारों ने पांचवी से बारहवीं तक की परीक्षा पास की है और कौशल विकास प्रमाणपत्र हैं अ‍थवा आईटीआई के डिप्‍लोमाधारी और स्‍नातक इस मेले में भाग ले सकते हैं।




कौशल विकास और उद्यमिता सचिव अतुल कुमार तिवारी ने बताया है कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्‍य ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रशिक्षुओं को काम देने के लिए कंपनियों को प्रोत्‍साहित करना है।



सरकार का लक्ष्‍य देश भर में 2022 के अंत तक 10 लाख और 2026 तक 60 लाख प्रशिक्षुओं को अवसर प्रदान करना है।
किस राज्य के मदुरै उच्च न्यायालय में ललिता नामक महिला को पहली बार चोबदार पद पर नियुक्त किया गया है?
Anonymous Quiz
6%
हरियाणा
32%
छत्तीसगढ़
15%
गुजरात
17%
मध्य प्रदेश
30%
तमिलनाडु
भारत और किस देश ने प्रवासन और गतिशीलता सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए हैं?
Anonymous Quiz
20%
France
37%
Germany
22%
Canada
14%
England
8%
Australia
NDDB & Amul किस पड़ोसी देश को दूध उत्पादन बढ़ाने हेतु तकनीक सहायता प्रदान करेंगे?
Anonymous Quiz
16%
Japan
29%
Nepal
20%
Bhutan
29%
Sri Lanka
6%
Myanmar
कौन सा देश मोरालिटी पुलिस (इस्लामिक ड्रेस कोड को लागू करने वाली पुलिस) को भंग करेगा?
Anonymous Quiz
8%
Iraq
43%
Iran
25%
Israel
18%
Pakistan
6%
Indonesia
किस IIT ने समुद्र की लहरों से बिजली बनाने के लिए ‘Ocean Web Energy Converter’ विकसित किया है?
Anonymous Quiz
16%
IIT Bombay
41%
IIT Madras
29%
IIT Bombay
14%
IIT Roorkee
0%
IIT Delhi
[PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियां December 2022 | New Appointments December 2022 - GyAAnigk



1.. उत्तराखंड राज्य के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं?




2.. BSE के नए MD & CEO कौन बने हैं?




3... किन्हें हाल ही में UPSC सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है?



4... किसे पाकिस्तान के नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?



5.. IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं हैं?





https://www.gyaanigk.in/2022/12/new-Appointments-In-India-of-December-2022-Pdf.html
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «[PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियां December 2022 | New Appointments December 2022 - GyAAnigk 1.. उत्तराखंड राज्य के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं? 2.. BSE के नए MD & CEO कौन बने हैं? 3... किन्हें हाल ही में UPSC सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है?…»
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 11 - December (12) - 2022
Day :- Sunday - रविवार
DCA Dose :- 718__



प्रश्न 1:- भारतीय नौसेना के जहाजों ने किस देश के कॉक्स बाजार में IFR-22 में हिस्सा लिया है?
उत्तर :- बांग्लादेश।



प्रश्न 2:- किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में Fertilizer Association of India (FAI) वार्षिक संगोष्ठी का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया।



प्रश्न 3:- किस बैंक ने हाल ही में वित्तीय सुरक्षा पर EAG (Eurasian Group On Combating Money Laundering & Financing Of Terrorism) पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- बैंक ऑफ बड़ौदा।



प्रश्न 4:- टाइम मैगजीन ने किस देश के राष्ट्रपति को "Person Of The Year 2022" चुना है?
उत्तर :- यूक्रेन।



प्रश्न 5:- 11 दिसंबर 2022 को पूरे विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस।



प्रश्न 6:- किस देश में ‘एंटी मिक्रोबियल प्रतिरोध’ पर तीसरा वैश्विक उच्च स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया गया है?
उत्तर :- ओमान।



प्रश्न 7:- किस देश ने भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ 200 US Million Dollars मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- मालदीव।



प्रश्न 8:- फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं, 2022 की सूची में कौन शीर्ष स्थान पर हैं?
उत्तर :- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन।



प्रश्न 9:- किस राज्य सरकार ने नौकरियों के लिए नया AI आधारित कौशल पोर्टल विकसित किया है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य सरकार ने।



प्रश्न 10:- बंगाल की खाड़ी से उठने वाले साइक्लोन मंडौस (Cyclone Mandous) का नामकरण किस देश द्वारा किया गया है?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात द्वारा।



प्रश्न 11:- किसे ‘Table Tennis Federation of India' की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- मेघना अहलावत।



प्रश्न 12:- जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- ताशी राबस्तान।



प्रश्न 13:- हाल ही में B20 इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- एन चंद्रशेखरन ने।



प्रश्न 14:- ISRO ने "Spacetech Innovation Network" स्थापित करने के लिए किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- सोशल अल्फा।



प्रश्न 15:- किस राज्य के मंत्रिमंडल ने सफाई कर्मचारी आयोग बनाने के लिए विधेयक को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- असम।




Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2022/12/daily-current-affairs-in-hindi-of-december.html#11
आप लोग बहुत चतुर हो, बहुत ही ज्यादा चतुर हो


आपको Daily Current Affairs का PDF File तो चाहिए लेकिन वीडियो नहीं देखना, ऐसा कैसा चलेगा दोस्तों। 😛😛


हमारी भी थोड़ी सी मदद कर दो हम भी आपकी मदद करेंगे।


दोस्तों हम Daily Current Affairs के PDF को YouTube में प्रतिदिन अपडेट कर रहे हैं अगर आपको Daily Current Affairs का PDF चाहिए तो यूट्यूब में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।



हम अभी टेलीग्राम में Pdf File को अपडेट नहीं करेंगे क्योंकि अभी हमारे यूट्यूब में बहुत ही कम सब्सक्राइबर्स हैं।


जब हमें लगेगा कि यूट्यूब में अच्छा खासा Views और Subscribers आ रहे हैं तो हम टेलीग्राम में भी PDF को अपडेट करने लगेंगे।



इतना तो आप हमारे लिए कर ही सकते हैं।


https://youtube.com/@GyAAnigk



❤️❤️❤️
Thank You
❤️❤️❤️
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिये उत्तर प्रदेश में काशी और तमिलनाडु के बीच काशी तमिल संगमम नाम से एक नई रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि काशी-तमिल संगमम दो संस्कृतियों का मिलन है।




वाराणसी में काशी-तमिल संगमम के दौरान श्री वैष्णव ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यह ज्ञान और कला के आदान-प्रदान का अद्भुत संगम है।



उन्होंने काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान वाराणसी आए कुछ तमिल लोगों से भी बात की। श्री वैष्णव ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।



उन्होंने कहा कि सरकार अगले 50 वर्ष के नजरिए को ध्यान में रखते हुए काशी का विकास कर रही है।
केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2022 को जारी एक आदेश में मीनेश सी शाह को National Dairy Development Board (NDDB) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।





उनकी नियुक्ति 15 नवंबर 2022 से प्रभावी होगा। वर्तमान में मीनेश शाह, अध्यक्ष एनडीडीबी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। दिसंबर 2020 से एनडीडीबी में कोई नियमित अध्यक्ष नहीं है।





केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने ने 9 दिसंबर 2022 को राज्यसभा में कहा कि सरकार एनडीडीबी के अध्यक्ष के रूप में मीनेश सी शाह के कार्यकाल को 1 दिसंबर, 2022 से छह महीने की अवधि के लिए या नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक, बढ़ाने का प्रस्ताव करती है।
भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष (फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।




अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं। न्यूयॉर्क स्थित केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि शुक्ला की नियुक्ति को फेडरल रिजर्व सिस्टम के निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है।




शुक्ला को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने प्रथम उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है और यह नियुक्ति मार्च 2023 से प्रभाव में आएगी।






केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉन विलियम्स ने कहा कि शुक्ला ऊर्जा से भरी, प्रेरणादायी और बहुत ही प्रभावशाली हैं जो बैंक में अपना लंबा अनुभव लेकर आ रही हैं।




विलियम्स ने कहा कि शुक्ला को प्रौद्योगिकी और नवाचार विधियों का गहन ज्ञान है और वह विविध तथा समावेशी संस्कृति बनाने को लेकर बहुत उत्साही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए एक और एम्स नागपुर में राष्ट्र को समर्पित किया।




प्रधानमंत्री ने जुलाई 2017 में इस अस्पताल की आधारशिला रखी थी। इस पर एक हजार 575 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।




इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नागपुर रेलवे स्‍टेशन पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत रेलगाड़ी दोनों ओर से शनिवार को छोड़कर शेष 6 दिनों में चलेगी।




यह रेलगाड़ी रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव और गोंदिया में रूकेगी। श्री मोदी ने नागपुर मेट्रो चरण- दो की आधारशिला रखी।



इस पर 8 हजार 650 करोड़ रूपये से अधिक लागत आयी है। नागपुर मेट्रो में प्रधानमंत्री ने स्‍टार्टअप क्षेत्र के विद्यार्थियों और समाज के विभिन्‍न नागरिकों के साथ विचार विमर्श किया।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ मुकेश अग्निहोती ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दोनों को शपथ दिलाई।




हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम के बस ड्राइवर के पुत्र श्री सुक्खू एक जमीनी और अनुभवी नेता हैं। नादौन से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।