GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.73K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.84K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
COVID-19 Updates as on 03 March 2021 at 8 AM

Active Cases: 1,70,126
Discharged cases: 1,08,12,044
Death cases: 1,57,346

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (03 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

सक्रिय मामले: 1,70,126
अस्पताल से छुट्टी: 1,08,12,044
मृत्यु के मामले: 1,57,346

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «February 100+ Current Affairs In Hindi for ssc Pdf - GyAAnigk https://www.gyaanigk.in/2021/03/february-100-current-affairs-in-hindi.html ☝🏻☝🏻 New post ki link jisme humne February Month ke 100 se bhi adhik current affairs ko jodne ka prayatn kiya hai.. hume…»
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 04/03/2021
Day :- Thursday
DCA Dose :- 73__

प्रश्न 1:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार 2020 में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट का सबसे बड़ा आवेदक देश कौन बना है?
उत्तर :- पड़ोसी देश चीन।

प्रश्न 2:- हाल ही में किस बैंक ने Whatsapp banking service शुरू करने के लिए व्हाट्सएप के साथ करार किया है?
उत्तर :- एक्सिस बैंक ने।

प्रश्न 3:- हाल ही में विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर :- 3 मार्च 2020 को।

प्रश्न 4:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में अब स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण दे दिया है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 5:- हाल ही में फरवरी माह में GST Collection कितने प्रतिशत बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपए हो गया है?
उत्तर :- 7%।

प्रश्न 6:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने SC and ST students के लिए छात्रावासों का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार ने.

प्रश्न 7:- हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच नवीनीकरणीय ऊर्जा सहयोग के बारे में हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- फ्रांस देश के बीच।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने 140 मिलियन साल पहले डायनासोरों के जीवाश्मों की खोज की घोषणा की है?
उत्तर :- अर्जेंटीना।

प्रश्न 9:- हाल ही में AIBA [International Boxing Association] का समिति अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर :- मैरी कॉम को।

प्रश्न 10:- हाल ही में 'घरों की पहचान चेलिकी नाम' नामक योजना किस राज्य ने शुरू की है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य ने।

प्रश्न 11:- हाल ही में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय करके क्या नाम रखा गया है?
उत्तर :- संसद टीवी।

प्रश्न 12:- हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने सांस्कृतिक परिसर कला कुंज के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- दिल्ली ने।

#GyAAnigk
भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति का अध्यक्ष चुना है। एआईबीए के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की वोटिंग में 37 वर्षीय मैरीकॉम के नाम पर मुहर लगी। विश्व संस्था ने पिछले साल इस पैनल का गठन किया था।

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने मैरीकॉम को लिखे पत्र में कहा, ‘खुशी के साथ आपको सूचित करता हूं कि AIBA के निदेशकों के बोर्ड के मेल से वोटिंग के बाद आपको एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति के अध्यक्ष के तौर पर सेवा करने के लिए चुना गया है।’


उन्होंने साथ ही कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी अपार जानकारी और अनुभव से आप इस महत्वपूर्ण समिति की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान करेंगी।’

गौरतलब है कि विश्व मुक्केबाजी में बदलाव और बेहतरी के लिहाज से पिछले साल दिसंबर में ही चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का गठन हुआ था।

इसमें दुनियाभर के सम्मानजनक दिग्गज और उन चैंपियन मुक्केबाजों को शामिल किया गया था जो अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं।

उधर स्पेन में मौजूद 37 वर्षीय मैरीकॉम ने ट्वीट कर मुक्केबाजी संघ का आभार जताया और सभी का धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, 'इस नई जिम्मेदारी को देने के लिए एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव और सभी मुक्केबाजी परिवार का शुक्रिया। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।’


बता दें कि मैरीकॉम एक साल बाद बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाली हैं। वे BOXING TOURNAMENT में भारतीय दल का नेतृत्व कर रही हैं और आज क्वार्टरफाइनल के मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेंगी।

मैरीकॉम इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। वे दूसरी और आखिरी बार ओलंपिक में भाग लेंगी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 50,000 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बड़ा एलान किया है.

राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) दिए जाने के लिए 101 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. एक आधिकारिक विज्ञापन में कहा गया है कि ये छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी.


दरअसल, मुख्यमंत्री ने तीन 'आकांक्षा' छात्रावास और 68 अन्य छात्रावासों का उद्घाटन भी किया. उन्होंने हॉस्टल में रहने वाले 5.75 लाख छात्रों के लिए 'माई हॉस्टल' कार्ड भी लॉन्च किया.


कुल 1.5 लाख छात्र लाभान्वित

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'शिक्षा सुधार का आधार है और मेरी सरकार ने हमेशा शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी कारण एससी और एसटी छात्र विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

' उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोग्राम के माध्यम से कुल 1.5 लाख छात्र लाभान्वित होंगे. वे ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं.


जनजातियों के लिए पोषण कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह राज्य सरकार का एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम है.

इससे लगभग 5.75 लाख छात्रों को फायदा होगा. SC and ST students के लिए बनाए गए 6,700 छात्रावासों में उचित आवास और अध्ययन की सुविधा दी जाएगी. उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाए गए हैं.'
COVID-19 Updates as on 04 March 2021 at 8 AM

Active Cases: 1,73,413
Discharged cases: 1,08,26,075
Death cases: 1,57,435

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (04 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

सक्रिय मामले: 1,73,413
अस्पताल से छुट्टी: 1,08,26,075
मृत्यु के मामले: 1,57,435

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
February_2021_Most_Important_100+_Current_Affairs_In_Hindi_For_SSC.pdf
898.4 KB
February 2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi For SSC Exams
GyAAnigk.pdf
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 05/03/2021
Day :- Friday
DCA Dose :- 74__

प्रश्न 1:- हाल ही में Chief of Integrated Defence Staff to Chairman Chiefs of Staff Committee के रूप में किस ने पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- श्री अतुल कुमार जैन जी ने।
Click here for more information :-
https://www.google.com/amp/s/government.economictimes.indiatimes.com/amp/news/defence/atul-kumar-jain-takes-over-as-chief-of-integrated-defence-staff-to-chairman-chiefs-of-staff-committee/81289405


प्रश्न 2:- हाल ही में किस राज्य ने देश के पहली Engineering Research and Development Policy Launch की है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य ने।

प्रश्न 3:- हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किस क्षेत्र में 85 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है
उत्तर :- समुद्री परिवहन में।

प्रश्न 4:- हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षी जिलों की सूची में किस जिले को प्रथम स्थान मिला है?
उत्तर :- नवादा, बिहार का 1 जिला।

प्रश्न 5:- हाल ही में भारत में किस देश को ब्रह्मोस मिसाइल से इतने रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए क्रियान्वयन क्रिया पर हस्ताक्षर किया है?
उत्तर :- फिलीपींस देश को।

प्रश्न 6:- हाल ही में किस भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी को संसद टीवी का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- श्री रवि कुमार जी को।

प्रश्न 7:- हाल ही में किस मंत्रालय के द्वारा Is of living index 2020 जारी किया गया है?
उत्तर :- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने दून विधानसभा में 29 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने।

प्रश्न 9:- हाल ही में कौन इंटरनेशनल t20 में युवराज सिंह के बाद लगातार छह छक्के लगाने वाले दूसरे को ऐड संबंध बन गए हैं?
उत्तर :- केरन पोलार्ड।

प्रश्न 10:- हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के किस रेलवे स्टेशन को राज्य के प्रथम ग्रीन स्टेशन का अवार्ड मिला है?
उत्तर :- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को।

प्रश्न 11:- हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 पीस दे आरक्षण वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य जी ने।

प्रश्न 12:- हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- फिजी देश के बीच।


#GyAAnigk
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 05/03/2021 Day :- Friday DCA Dose :- 74__ प्रश्न 1:- हाल ही में Chief of Integrated Defence Staff to Chairman Chiefs of Staff Committee के रूप में किस ने पदभार ग्रहण किया है? उत्तर :- श्री अतुल कुमार जैन जी…»
आपको यह जानकर थोड़ी सी हैरानी हो सकती है, कि अंग्रेजों के जमाने से ऐसी ही व्यवस्था चली आ रही है।

इतना ही नहीं, देश के किसी भी कोने में फांसी देने की अगर नौबत आती है तो फंदा सिर्फ बिहार के बक्सर जेल में ही तैयार होता है।

168 किलो का होता है फंदा, मनीला रस्सी का इस्तेमाल

सूर्योदय से पहले ही दी जाती है फांसी।
फांसी का फंदा मनीला रस्सी से बनता है। ब्रिटिश काल में पहले फिलीपिंस की राजधानी मनीला में फांसी के लिए रस्सी तैयार होती थी।

बाद में बक्सर जेल में वैसी ही रस्सी का निर्माण होने लगा। इसी वजह से उस रस्सी का नाम मनीला रस्सी है। कच्चे सूत की एक-एक कर 18 धागे तैयार किए जाते हैं।

सभी को मोम में पूरी तरह भिगो दिया जाता है। उसके बाद सभी धागों को **मिलाकर एक मोटी रस्सी तैयार की जाती है।
हाल ही में कर्नाटक ने देश की पहली ‘इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ (ER & D) पॉलिसी लॉन्च की है।

सब्सिडी:

इस नीति के तहत बंगलूरू नगरीय ज़िले के अलावा ‘मल्टी-नेशनल कॉर्पोरेशन’ (MNC) संस्थाओं को 2 करोड़ रुपए तक के किराए की 50% प्रतिपूर्ति की पेशकश की जाएगी।

इस नीति के तहत बंगलूरू के अतिरिक्त राज्य में निवेश के लिये 20% तक (2 करोड़ रुपए) की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

इस सब्सिडी का आकलन ‘केस-टू-केस’ आधार पर कंपनियों द्वारा किये जा रहे निवेश और उनके द्वारा उत्पन्न रोज़गार के आधार पर किया जाएगा ।

लक्ष्य
इस क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले अवसरों का उपयोग करने के लिये राज्य को तैयार करना।

कर्नाटक को ‘स्किल्ड नॉलेज कैपिटल’ बनाने के लिये इसका योगदान बढ़ाना, अधिक बौद्धिक संपदा विकसित करना।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने के लिये राज्य में नए ER & D केंद्र स्थापित करना या सब्सिडी के माध्यम से अपनी मौजूदा सुविधाओं का विस्तार करना तथा वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बाज़ार में लाकर इंजीनियरिंग प्रतिभाओं और अवसरों के बीच व्याप्त अंतराल को समाप्त करना।
COVID-19 Updates as on 05 March 2021 at 8 AM

Active Cases: 1,76,319
Discharged cases: 1,08,39,894
Death cases: 1,57,548

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (05 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

सक्रिय मामले: 1,76,319
अस्पताल से छुट्टी: 1,08,39,894
मृत्यु के मामले: 1,57,548

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
अक्षांश_और_देशांतर_से_संबंधित_प्रश्न.pdf
925.2 KB
अक्षांश और देशांतर से संबंधित प्रश्न.pdf
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 06/03/2021
Day :- Saturday
DCA Dose :- 75__

प्रश्न 1:- हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को Annual International Energy Conference में किस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- Global Energy and Environmental Leadership।

प्रश्न 2:- हाल ही में Nutrition Brand Fast&Up के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जी को।

प्रश्न 3:- हाल ही में भारत के स्वदेशी कोविड-19 "कोवैक्सीन" के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाला पहला अफ्रीकी देश कौन सा बन गया है?
उत्तर :- Zimbabwe.

प्रश्न 4:- हाल ही में किस देश ने कोलंबो बंदरगाह के Western Container Terminal के विकास करने का Contract भारत और जापान के साथ बनी कंपनी को दिया है?
उत्तर :- श्रीलंका ने।

प्रश्न 5:- हाल ही में National Defense Academy के Deputy Commandant and Chief Instructor के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- श्री संजय वात्स्यान जी को।

प्रश्न 6:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों के लिए "एक थाली एक तरकारी योजना" की शुरुआत की है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने।

प्रश्न 7:- हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने कम लागत वाले Optical spectrograph का Design और विकास किया है?
उत्तर :- अपने देश भारत के वैज्ञानिकों ने।

प्रश्न 8:- हाल ही में DRDO ने किस राज्य के दूर एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर से Solid fuel ducted ramjet का सफल उड़ान परीक्षण किया है?
उत्तर :- ओडीशा।

प्रश्न 9:- हाल ही में QS World University Rankings 2021 में कौन सा विश्वविद्यालय टॉप पर रहा है?
उत्तर :- मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (Massachusetts Institute of Technology)।

प्रश्न 10:- हाल ही में लांच की गई पुस्तक A New Silk Road India China And The Geopolitics Of Asia. किसके द्वारा लिखी गई है
उत्तर :- किंग्शुक नाग के द्वारा।

प्रश्न 11:- हाल ही में किस परिषद ने Market Access Initiative Scheme के तहत इंडिया टेलीकॉम 2021 का आयोजन किया है?
उत्तर :- दूरसंचार उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद (Telecom Equipment Export Promotion Council) ने।

प्रश्न 12:- हाल ही में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (United Nations General Assembly - UNGA) ने किस वर्ष को मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है?
उत्तर :- 2023।


#GyAAnigk