GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.74K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.82K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू को 25वां श्री चंद्रशेखरेन्‍द्र सरस्‍वती राष्‍ट्रीय श्रेष्‍ठता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है।





इस अवसर पर मुंबई में पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू ने कहा कि पुरस्‍कार अन्‍य लोगों के लिए जुटकर काम करने की प्रेरणा के लिए दिया जाता है।





सामंती प्रवृत्ति की आलोचना करते हुए श्री नायडू ने कहा कि भारतीय सभ्‍यता वसुधैव कुटुम्‍बकम में विश्‍वास के कारण फल-फूल रही है।




उन्‍होंने ये भी कहा कि विश्‍व भारत को देख रहा है और विश्‍व भर में हमारे देश की पहचान बनी है।





उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर भारत अपनी परंपराओं का पालन करेगा तो यह एक बार फिर विश्‍व गुरू बन सकता है।
वर्ल्डलाइन द्वारा जारी की गई इंडिया डिजिटल पेमेंट्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर, सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट्स करने वाला शहर बना है?
Anonymous Quiz
7%
अमृतसर
64%
बेंगलुरु
20%
लुधियाना
9%
इलाहाबाद
0%
पणजी
ISRO किस केंद्र शासित प्रदेश के लिए स्थानिक Data Infrastructure Geoportal का विकास करेगा?
Anonymous Quiz
16%
चंडीगढ़
24%
दिल्ली
24%
जम्मू कश्मीर
26%
लद्दाख
10%
अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह
UPI पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को शुरू करने वाला भारत का पहला पेमेंट गेटवे कौन सा बना है?
Anonymous Quiz
9%
Razor Pay
31%
PayTm
30%
Phone PE
19%
Google Pay
11%
BharatPe
किस राज्य सरकार ने एशिया के पहले "Drone Delivery Hub" का अनावरण किया है?
Anonymous Quiz
33%
गुजरात
26%
छत्तीसगढ़
17%
झारखंड
13%
मणिपुर
10%
मेघालय
आर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित 2022 में "World's Strongest Passport" सूची में भारत कौनसे स्थान पर रहा है?
Anonymous Quiz
13%
76th Position
20%
63rd Position
34%
84th Position
28%
87th Position
5%
91st Position
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 12 - December (12) - 2022
Day :- Monday - सोमवार
DCA Dose :- 719__



प्रश्न 1:- किस राज्य में भारत के सबसे बड़े 'बिजनेस जेट टर्मिनल' का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- केरल राज्य में।



प्रश्न 2:- किस मंत्रालय ने सिलचर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं?
उत्तर :- रेल मंत्रालय ने।



प्रश्न 3:- किसे ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- भारतीय मूल के शिक्षक वीना नायर को।



प्रश्न 4:- एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- ईशान किशन।



प्रश्न 5:- 12 दिसंबर 2022 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस।



प्रश्न 6:- किसने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित 'डॉन अवॉर्ड' जीता है?
उत्तर :- एश्ले बार्टी।



प्रश्न 7:- जापान ने 2035 तक 'नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट' विकसित करने के लिए UK और किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- इटली।



प्रश्न 8:- किसके द्वारा कौशल-2022 पुरस्कार छात्रों को प्रदान किए गए हैं?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी द्वारा।



प्रश्न 9:- किसके द्वारा वाराणसी में "Universal Coverage Day 2022" का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश राज्य के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी के द्वारा।



प्रश्न 10:- किसे अमेरिका का 'प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' मिला है?
उत्तर :- कृष्णा वविलाला।



प्रश्न 11:- फ़ेडरल रिज़र्व की पहली महिला उपाध्यक्ष कौन बनी हैं?
उत्तर :- सुष्मिता शुक्ला।



प्रश्न 12:- हाल ही में Ashok Leyland ने किसे अपना नया MD & CEO नियुक्त किया है?
उत्तर :- शीनू अग्रवाल।



प्रश्न 13:- कौन सा शहर जनवरी 2023 में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- इंदौर।



प्रश्न 14:- किस राज्य सरकार ने हाल ही में 'सेवा आपके द्वार 2.0' अभियान का 7वां संस्करण लॉन्च किया है?
उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार ने।



प्रश्न 15:- किस राज्य में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- गोवा।




Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2022/12/daily-current-affairs-in-hindi-of-december.html#12
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी __Date :- 12 - December (12) - 2022 Day :- Monday - सोमवार DCA Dose :- 719__ प्रश्न 1:- किस राज्य में भारत के सबसे बड़े 'बिजनेस जेट टर्मिनल' का उद्घाटन किया गया है? उत्तर :- केरल राज्य…»
प्रधानमंत्री ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। करीब 55 हजार करोड रूपए की लागत से बनाया जा रहा 701 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है जो महाराष्ट्र के 10 जिलों से होकर गुजरेगा।




प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि इस एक्‍सप्रेसवे से नागपुर और शिरडी के बीच की दूरी ही कम नहीं होगी बल्कि इससे राज्‍य के 24 जिले भी आपस में जुड जाएंगे।




यह राजमार्ग क्षेत्र में कृषि, पर्यटन, तीर्थयात्राओं और उदद्योग के विकास में सहायक करेगा जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्‍होंने कहा कि 'अमृत काल' में राज्यों की प्रगति देश का विकास करेगी।






प्रधानमंत्री ने नागपुर में एक आयुर्विज्ञान संस्‍थान भी राष्ट्र को समर्पित किया। इस पर एक हजार 575 करोड़ रुपये की लागत आई है।





उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जरिए देश में एक मजबूत सामाजिक ढांचा तैयार किया गया है, जिसके जरिए हर गरीब तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है।





इससे पहले प्रधानमंत्री ने खापरी मेट्रो स्टेशन पर नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखी और नागपुर रेलवे स्‍टेशन से ही नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।




उन्होंने नागपुर में नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर वन हेल्थ की आधारशिला रखी और सेंटर फॉर रिसर्च मैनेजमेंट एंड कंट्रोल ऑफ हेमोग्लोबिनोपैथी का उद्घाटन किया।
तमिलनाडु ,भारत में अपना जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है।



तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में 9 दिसंबर 2022 को राज्य जलवायु परिवर्तन मिशन का शुभारंभ करते हुए, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य 2070 के राष्ट्रीय लक्ष्य से बहुत पहले कार्बन तटस्थता प्राप्त कर लेगा।




तमिलनाडु जलवायु शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर 2022 को चेन्नई में आयोजित किया गया था।




कार्बन न्यूट्रल का तात्पर्य वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड की उतनी मात्रा को विभिन्न तरीकों से हटाने से है, जितनी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हों रहा है ताकि उत्पादन और हटाई गयी मात्रा कुल मिला कर शून्य हो।





तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन के बारे में



राज्य सरकार ने 2021-2022 के बजट में जलवायु परिवर्तन प्रबंधन और शमन गतिविधियों को शुरू करने के लिए 500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने की घोषणा की थी।




राज्य सरकार ने तमिलनाडु ग्रीन क्लाइमेट कंपनी की स्थापना की, जो तीन प्रमुख प्रकृति संरक्षण परियोजनाओं अर्थात् ग्रीन तमिलनाडु मिशन, तमिलनाडु वेटलैंड्स और तमिलनाडु क्लाइमेट चेंज को लागू करने के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन है।





तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन को जिला स्तर पर लागू किया जाएगा और इसे जिला स्तर पर नियुक्त जलवायु अधिकारियों द्वारा समन्वित और कार्यान्वित किया जाएगा।




तमिलनाडु सरकार ने जलवायु परिवर्तन मिशन के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के पूर्व निदेशक एरिक सोलहेम को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल गोआ में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसका नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर रखा गया है।




पणजी से लगभग 35 किलोमीटर दूर इस नये हवाईअड्डे में वार्षिक रूप से 44 लाख यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता होगी।





भविष्य की विस्तार योजनाओं के बाद यह क्षमता प्रतिवर्ष तीन करोड़ यात्रियों तक बढ़ायी जा सकेगी। मोपा हवाई अड्डा एयरबस-ए380 जैसे बड़े विमानों के संचालन में भी सक्षम होगा।




उत्तरी गोआ के मोपा गांव के निकट स्थित इस हवाई अड्डे के निर्माण पर दो हजार आठ सौ 70 करोड़ रुपए की लागत आई है।




इससे वाणिज्यिक उड़ानें पांच जनवरी से शुरू होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि इस नए हवाई अड्डे से गोवा में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
न्‍यायमूर्ति दीपांकर दत्‍ता ने आज उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली।




प्रधान न्‍यायाधीश डी वाई चन्‍द्रचूड़ ने आज शीर्ष न्‍यायालय के सभी न्‍यायाधीशों की मौजूदगी में न्‍याय‍मूर्ति दत्‍ता को शपथ दिलाई




उनकी नियुक्ति के साथ ही उच्‍चतम न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या 28 हो गई है।




न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की कुल स्‍वीकृत संख्‍या 34 है। न्‍यायमूर्ति दत्‍ता का कार्यकाल 8 फरवरी 2030 को समाप्‍त होगा।
संयुक्त अरब अमीरात ने अपने पहले चन्‍द्रयान राशिद का कल सफलतापूर्वक प्रेक्षपण किया। इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया।


चन्‍द्रयान को दुबई में मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र में बनाया गया है। ये चन्‍द्रयान अप्रैल 2023 के आसपास चंद्रमा पर पहुंचेगा।



मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार राशिद चन्‍द्रयान अत्यधिक मूल्यवान डेटा और छवियां प्रदान करेगा।
साथ ही सौर प्रणाली की उत्पत्ति, हमारे ग्रह और जीवन से संबंधित मामलों पर वैज्ञानिक डेटा का संग्रह भी करेगा।
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा का ओरियन अं‍तरिक्षयान चंद्रमा की कक्षा में लगभग 26 दिन के मिशन के बाद स्‍वदेश लाया गया।




आर्टिमिस-1 मिशन का ओरियन यान वापसी में धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद प्रशांत महासागर में गिर गया था। इसके एक प्रायोगिक प्रक्षेपण होने के कारण यान में अंतरिक्ष यात्री नहीं थे।



अन्वेषण प्रणाली के लिए नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर जिम फ्री ने संवाददाताओं को बताया कि अगली उ़ड़ान में अंतरिक्ष यात्री भेजे जायेंगे।



अपोलो 17 के चंद्रमा पर पंहुचने के ठीक 50 वर्ष बाद आरंभ अंतरिक्ष एंजेसी की इस नयी परियोजना को आर्टिमिस नाम दिया गया है।



यूनानी पौराणिक कथाओं के अनुसार अपोलो देवता की बहन का नाम आर्टिमिस था। नासा ने ओरियन के धरती पर लौटने को अपना पहला प्राथमिकता लक्ष्य बताया।
अखौरा से अगरतला के बीच रेल लाइन अगले वर्ष जून तक शुरू हो जायेगी।



बंगलादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरूल इस्लाम सुजान ने कल अगरतला के निकट यह घोषणा करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण रेल लाईन से दोनों देशों के बीच संपर्क बढेगा।





व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा और आवाजाही में भी सुविधा होगी




अखौरा-अगरतला रेल परियोजना भारतीय अनुदान से कार्यान्वित की जा रही है। इस लाइन की लंबाई 15 किलोमीटर है जिसमें लगभग 7 किलोमीटर बंगलादेश में हैं।