GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.75K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.8K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 06/03/2021 Day :- Saturday DCA Dose :- 75__ प्रश्न 1:- हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को Annual International Energy Conference में किस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है? उत्तर :- Global Energy…»
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ पूर्ण रूप से भारत में निर्मित कोवैक्सीन को जिम्बाब्वे ने उपयोग की अनुमति दे दी है।

जिम्बाब्वे में स्थित भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही भारतीय कोवैक्सीन को अनुमति देने वाला जिंबाब्वे अफ्रीका का पहला देश बन गया है।

तीसरे चरण के परीक्षण के नतीजे जारी

राजधानी हरारे स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर लिखा "जिम्बाब्वे ने भारत की स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन के उपयोग की मंजूरी दी है।

ऐसा करने वाला अफ्रीका का पहला देश बन गया है। इसे जल्द ही जिम्बाब्वे में प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।"

कोवैक्सीन का निर्माण हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बॉयोटेक और इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने मिलकर किया है।

जिम्बाब्वे में ये मंजूरी ऐसे समय में सामने आई है जब एक दिन पहले ही भारत बॉयोटेक ने तीसरे चरण के परीक्षण के नतीजे जारी करते हुए जानकारी दी थी कि कोवैक्सीन 81 प्रतिशत प्रभावी है।
QS World University Ranking 2021: देश में नवीनतम QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे सबसे टॉप रैंक पर है।

Quacquarelli Symonds रैंकिंग द्वारा दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 172 वां स्थान दिया गया है। यहां तक कि कोई भी भारतीय संस्थान शीर्ष 100 में नहीं है। कुल आठ संस्थानों ने शीर्ष 500 में अपना स्थान प्राप्त किया है।

यूएसए शीर्ष पांच संस्थानों में से चार के साथ रैंकिंग पर हावी रहा है। एशियाई समकक्षों में, शीर्ष रैंकिंग को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर ने हासिल कर लिया है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021: भारत में सर्वश्रेष्ठ संस्थान

रैंक 172: आईआईटी बॉम्बे
रैंक 193: आईआईटी-दिल्ली
रैंक 275: आईआईटी-मद्रास
रैंक 314: आईआईटी-खड़गपुर
रैंक 350: आईआईटी-कानपुर
रैंक 387: आईआईटी-रुड़की
रैंक 470: आईआईटी-गुवाहाटी
501-510: दिल्ली विश्वविद्यालय
601-650: आईआईटी-हैदराबाद
651-700: जादवपुर विश्वविद्यालय

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021: दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ संस्थान

रैंक 1: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
रैंक 2: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
रैंक 3: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
रैंक 4: कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
रैंक 5: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
रैंक 6: ईटीएच ज्यूरिख
रैंक 7: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
रैंक 8: इंपीरियल कॉलेज लंदन
COVID-19 Updates as on 06 March 2021 at 8 AM

👉🏻Active Cases: 1,80,304
👉🏻Discharged cases: 1,08,54,128
👉🏻Death cases: 1,57,656

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (06 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

👉🏻सक्रिय मामले: 1,80,304
👉🏻अस्पताल से छुट्टी: 1,08,54,128
👉🏻मृत्यु के मामले: 1,57,656

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
हाल ही में DRDO ने किस राज्य के दूर एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर से Solid fuel ducted ramjet का सफल उड़ान परीक्षण किया है?
Anonymous Quiz
14%
Chhattisgarh
21%
Uttar Pradesh
23%
Rajasthan
41%
Odisha
क्या आपको डेली करंट अफेयर्स से लाभ हो रहा है?
Anonymous Poll
76%
बहुत ज्यादा 👌🏻👌🏻
24%
ठीक ठाक है 😞
16%
बहुत कम 🤏🏻🤏🏻
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «राजस्थान राज्य का नवीनतम सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न Pdf-1 2021 https://www.gyaanigk.in/2021/02/rajasthan-gk-in-hindi-pdf-1.html»
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 07/03/2021
Day :- Sunday
DCA Dose :- 76__

प्रश्न 1:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने "मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना" शुरू की है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 2:- हाल ही में Khelo India Winter National Games में कौन 🔝 स्थान पर रहा है?
उत्तर :- जम्मू कश्मीर।

प्रश्न 3:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने फैक्ट चेक वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट लॉन्च किया है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने।

प्रश्न 4:- हाल ही में विश्व का पहला Platypus अभ्यारण कहां बनाया जाएगा?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया में।

प्रश्न 5:- हाल ही में Freedom House ने भारत का स्वतंत्रता Score 71 से घटाकर कितना किया है?
उत्तर :- 67।

प्रश्न 6:- हाल ही में भारतीय सेना कर्मियों के खाते संभालने के लिए किस बैंक ने भारतीय सेना के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- कोटक महिंद्रा बैंक ने।

प्रश्न 7:- हाल ही में United Nations Assistant Secretary-General कौन बनी हैं?
उत्तर :- लिगिया नोरोन्हा।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस राज्य ने कृषि जनगणना आयोजित करने की घोषणा की है?
उत्तर :- गुजरात राज्य सरकार ने।

प्रश्न 9:- हाल ही में किसे साल 2020 के बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- मोहन कृष्ण बोहरा जी को।

प्रश्न 10:- हाल ही में रक्षा उपकरणों की बिक्री के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- फिलीपींस देश के साथ।

प्रश्न 11:- हाल ही में किस भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट करियर में 409 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज एंब्रोस को पीछे छोड़ दिया है?
उत्तर :- रविचंद्रन अश्विन ने।

प्रश्न 12:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए Online Registration Portal शुरू किया है?
उत्तर :- मेघालय राज्य सरकार ने।

#GyAAnigk
वर्ष 2020 का 30 वां बिहारी पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक, तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य को दिया जाएगा। के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने नई दिल्ली में यह घोषणा की। ये पुस्तक 2016 में प्रकाशित हुई थी।

बिहारी पुरस्कार के बारे में:

बिहारी पुरस्कार में दो लाख 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है।

प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर, यह पुरस्कार हर साल राजस्थानी लेखक द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी या राजस्थानी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (07 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

👉🏻सक्रिय मामले: 1,84,523
👉🏻अस्पताल से छुट्टी: 1,08,68,520
👉🏻मृत्यु के मामले: 1,57,756

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
COVID-19 Updates as on 07 March 2021 at 8 AM

👉🏻Active Cases: 1,84,523
👉🏻Discharged cases: 1,08,68,520
👉🏻Death cases: 1,57,756

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
अमेरिकन संस्था ‘फ्रीडम हाउस’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में लोगों की आजादी पहले से कुछ कम हुई है.

रिपोर्ट में लिखा है कि भारत एक ‘स्वतंत्र’ देश से ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ देश में बदल गया है. दरअसल इस रिपोर्ट में ‘पॉलिटिकल फ्रीडम’ और ‘मानवाधिकार’ को लेकर तमाम देशों में रिसर्च की गई थी.

रिपोर्ट में साफ लिखा है कि साल 2014 में भारत में सत्तापरिवर्तन के बाद नागरिकों की स्वतंत्रता में गिरावट आई.


भारत की स्थिति में बदलाव, वैश्विक बदलाव का ही हिस्सा- रिपोर्ट



‘डेमोक्रेसी अंडर सीज ’शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की स्थिति में जो बदलाव आया है, वह वैश्विक बदलाव का ही एक हिस्सा है.

इस रिपोर्ट में भारत को 100 में से 67 नंबर दिए गए हैं. जबकि पिछले साल भारत को 100 में से 71 नंबर दिए गए थे.


सरकार ने आलोचकों पर कसा शिकंजा- रिपोर्ट


रिपोर्ट में भारत के नंबर कम करने के पीछे की वजह सरकार और उसके सहयोगी दलों की ओर से आलोचकों पर शिकंजा कसना बताया गया है.

नागरिक स्वतंत्रता की रेटिंग में सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को पिछले साल के 60 में से 37 नबंर के मुकाबले इस साल 60 में से 33 नंबर दिए गए हैं.

जबकि भारत में राजनीतिक अधिकारों पर दोनों सालों का स्कोर 40 में से 34 ही रहा.


रिपोर्ट में प्रवासी मजदूरों के पलायन का भी जिक्र


इस रिपोर्ट में पिछले साल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन का भी जिक्र किया गया है.

रिपोर्ट में लिखा है कि सरकार की तरफ से पिछले साल लागू किया गया लॉकडाउन खतरनाक था.

इस दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को पलायन का सामना करना पड़ा.


195 देशों और 15 प्रदेशों पर हुई रिसर्च


बता दें कि ‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड’ राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता पर एक वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट है.

इस रिपोर्ट में एक जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक 25 बिंदुओं को लेकर 195 देशों और 15 प्रदेशों पर रिसर्च की गई.

बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट में शामिल 195 देशों में से सिर्फ दो को ही सकारात्मक रेटिंग दी गई.
राजस्थान_राज्य_का_600+_सामान्य_ज्ञान_के_प्रश्न.pdf
958.3 KB
राजस्थान राज्य का 600+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न.pdf
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 08/03/2021
Day :- Monday
DCA Dose :- 77__

प्रश्न 1:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2021 को "शिक्षा के वर्ष" के रूप में घोषित किया है?
उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार ने।

प्रश्न 2:- हाल ही में विश्व बैंक ने सौर रूफ टॉप परियोजनाओं के लिए कितने मिलियन डॉलर की गारंटी योजना बनाई है?
उत्तर :- 100 मिलियन डॉलर।

प्रश्न 3:- हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार आई पी एल 2021 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
उत्तर :- भारत में।

प्रश्न 4:- हाल ही में आर्सेलर मित्तल निप्पोन इंडिया ने किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार के साथ।

प्रश्न 5:- हाल ही में Asia Pacific Rural and Agricultural Credit Association के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- जी आर चिंताला जी।

प्रश्न 6:- हाल ही में ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस जिले में भारत के पहले वर्ल्ड स्किल सेंटर का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- भुवनेश्वर जिले में।

प्रश्न 7:- हाल ही में किस राज्य में उदयपुर विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- त्रिपुरा में।

प्रश्न 8:- हाल ही में रेलमंत्री ने कब तक संपूर्ण रेल नेटवर्क के विद्युतीकरण करने की घोषणा की है?
उत्तर :- 2023 तक।

प्रश्न 9:- हाल ही में UN Food Waste Index Report 2021 को किस संस्था ने जारी किया है?
उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने।

प्रश्न 10:- हाल ही में भारत का पहला Elevated urban express way कौन सा बनाया जा रहा है?
उत्तर :- द्वारिका एक्सप्रेस वे।

प्रश्न 11:- हाल ही में किस देश की सबसे बड़ी वार्षिक राजनीतिक बैठक "टू सेशंस" या लेंगहचयी शुरू हुई है?
उत्तर :- चीन।

प्रश्न 12:- हाल ही में Army Institute of Technology द्वारा Life time achievement award से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- डॉ श्री रमन गंगाखेडकर जी को।

#GyAAnigk